लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 236 नए मामले, कुल संख्या 16,000 के पार पहुंची

By भाषा | Updated: June 17, 2021 13:55 IST

Open in App

आइजोल, 17 जून मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 236 नए मरीजों का पता चला है जिनमें चार सुरक्षा कर्मी और 40 बच्चे शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,135 हो गई। कोरोना वायरस के संक्रमण से दो और लोगों की जान जाने से मृतक संख्या बढ़ कर 74 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 25 मामले कोलासिब से, 12 सियाह से और नौ लुंगलेई से हैं। शेष मामले राज्य के अन्य जिलों से हैं। राज्य में फिलहाल 3,647 मरीजों का उपचार चल रहा है और 12,414 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,021 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है। अब तक कुल 4,42,020 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजावमी ने बताया कि बुधवार तक 3,35,477 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है, जिनमें से 53,272 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

इस बीच, राज्य सरकार ने ‘निष्ठा टेलीट्रैक’’नामक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है । राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ आर लथिंगालियाना ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म कोविड-19 के हल्के लक्षणों या बिना लक्षणों वाले उन मरीजों के बारे में जानकारी जुटाने, उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने तथा उनकी मदद के लिए कारगर होगा जो घर पर पृथक-वास में हैं। इस परियोजना का वित्तपोषण ‘‘यूनाइटेडस्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डवलपमेंट’’ (यूएसएआईडी) ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह