लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 236 नए मामले आए, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2021 10:46 IST

Open in App

आइजोल, पांच जून मिजोरम में कोविड-19 के 236 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13,300 हो गए, जबकि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में 54 से अधिक बच्चे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शामिल है।

राज्य में आए 236 नए मामलों में से 54 का पता आरटी-पीसीआर जांच से, आठ का ट्रूनेट जांच से और 174 का रैपिड एंटीजन जांच से पता चला।

आइजोल जिले में सबसे अधिक 179 मामले आए, इसके बाद लुंगलेई में 20, कोलासिब में 11, सेरछिप में नौ, सियाहा में चार, लॉन्गतलाई में नौ, सैतुआल में दो, ममित और खावजोल जिलों में एक-एक मामला आया।

मिजोरम में अब 3,433 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 9,816 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 4,06,982 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार तक 2,65,375 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 2,65,375 लाभार्थियों में से 52,191 को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?