लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायरस के 236 नये मामले

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:38 IST

Open in App

रायपुर, दो अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 236 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अबतक 1002458 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

राज्य में सोमवार को 80 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 154 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज तीन मरीजों की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज रायपुर जिले से 17, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से एक, बालोद से तीन, धमतरी से सात, बलौदाबाजार से 87, महासमुंद से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से चार, कोरबा से 24, जांजगीर चांपा से चार, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से एक, कोरिया से तीन, बलरामपुर से एक, जशपुर से छह, बस्तर से आठ, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से पांच, सुकमा से नौ, कांकेर से 14, नारायणपुर से दो और बीजापुर से 16 मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1002458 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 9,87,012 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि फिलहाल 1918 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अबतक कोविड-19 के 13,528 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,734 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच