लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 235 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 13:44 IST

Open in App

आइजोल, दो जून मिजोरम में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 235 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,634 हो गयी जबकि इस दौरान चार मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44 पहुंच गयी।

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को टि्वटर पर इस बात की जानकारी दी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,243 हो गयी है। बीते 24 घंटे में 133 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी। राज्य में अब तक 9,347 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

नए मामलों में आइजोल में सर्वाधिक 164 नए मामले सामने आए, इसके बाद लांगतलाई में 20 और लुंगलेई में 18 मामले दर्ज किए गए।

नए संक्रमितों में 41 बच्चे शामिल हैं।

राज्य में अब तक 3,97,433 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

मिजोरम में अब तक 2,59,498 लोग कोविड रोधी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह