लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 235 नए मामले

By भाषा | Updated: May 8, 2021 12:24 IST

Open in App

आइजोल, आठ मई मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 235 नए मरीज सामने आए जिनमें पश्चिम बंगाल से चुनाव ड्यूटी के बाद लौटे 47 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नए मरीजों के सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7382 हो गई है।

उन्होंने कहा कि शुरू में कोविड-19 जांच में पुलिसकर्मी संक्रमित नहीं मिले थे और उन्हें राज्य में लौटने के बाद अप्रैल के आखिरी हफ्ते से ही पृथकवास में रखा गया था।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में 32 बच्चे और एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि बीचे 24 घंटों के दौरान 2965 नमूनों की जांच की गई और उनमें से 5.70 प्रतिशत संक्रमित पाए गए।

उन्होंने कहा कि संक्रमितों में से 76 मरीजों ने यात्रा की थी जबकि 159 स्थानीय स्तर पर संक्रमण की चपेट में आए। अधिकारी ने बताया कि 76 मरीजों में कोविड-19 के लक्षण थे।

मिजोरम में फिलहाल 1906 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 5459 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमण से 108 लोग ठीक हुए।

प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 17 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल