लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 234 नये मामले सामने आये, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ फरवरी गुजरात में कोविड-19 के 234 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,63,910 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 4,397 हो गई है।

विभाग ने कहा कि इसके साथ ही 353 और लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,57,473 हो गई। साथ ही राज्य में ठीक होने की दर 97.56 प्रतिशत हो गई।

विभाग ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 2,040 मरीजों का इलाज चल रहा हैं जिसमें से 24 मरीजों की हालत गंभीर है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 974 बूथ पर 56,332 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस प्रकार राज्य में अब तक 6,60,516 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है।

दिन के दौरान गुजरात में एक मरीज की कोविड-19 से मौत हो गई। मरीज की मौत अहमदाबाद में हुई।

केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा और नगर हवेली कोविड-19 मुक्त बना रहा क्योंकि सोमवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या शून्य हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस