लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2334 नये मामले सामने आये, 58 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर/अलीबाग (महाराष्ट्र), 10 जुलाई ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2334 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 9,37,470 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

उधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कोविड-19 के 484 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1,52,465 पर पहुंच गयी है।

ओडिशा के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 58 लोगों की मौत हो गयी है और इसके साथ ही मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 4,534 हो गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि 2334 नये मामलों में से 1342 पृथक-वास केंद्रों से मिले हैं जबकि 992 मरीज संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आये हैं ।

ओडिशा में फिलहाल 26346 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 9,06,519 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

इस बीच कोविड-19 टीकों के अभाव में सरकार ने दस जिलों में टीकाकरण अभियान रोक दिया है। इनमें बालासोर, ढेंकनाल, जाजपुर, कालाहांडी, नोआपाड़ा, केंद्रपाड़ा, कोरापुट, मल्कानगिरी, नयागढ़ एवं सोनपुर शामिल है।

राज्य के पास अभी कोविशील्ड की 59,920 खुराक जबकि कोवैक्सीन की 3,93,010 खुराक है ।

उधर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कोविड-19 के 484 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 1,52,465 पर पहुंच गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में शुक्रवार को संक्रमण से 110 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद यहां मरने वालों की संख्या बढ़ कर 3,742 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 1,43,133 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 5,677 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल