लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 233 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, पांच की मौत

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात जुलाई पंजाब में बुधवार को कोविड-19 के 233 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5,96,970 हो गई। वहीं पांच लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 16,141 हो गई है। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1946 है।

अमृतसर और संगरूर में कोरोना वायरस से दो-दो लोगों की मौत हुई, वहीं पठानकोट में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

गुरदासपुर में संक्रमण के 37, अमृतसर में 28, बठिंडा में 23 मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमण दर 0.48 फीसदी है।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण से 275 और लोगों के उबरने से राज्य में महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 5,78,865 हो गई है।

इस बीच चंडीगढ़ में संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 61,780 हो गई है।

बुधवार को चंडीगढ़ में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों का कुल आंकड़ा 809 है।

बुलेटिन के मुताबिक यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या 99 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र