लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 233 नये मरीज सामने आए, दो और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2020 21:24 IST

Open in App

रांची, 25 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 955 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार जारी रिपोर्ट में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में 233 और लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में कुल 1,07,921 लोग कोविड-19 का शिकार हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अबतक सामने आए कुल 1,07,921 संक्रमितों में से 1,04,724 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस समय राज्य में 2,242 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 955 अन्य की मौत हो चुकी है।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में जिन दो मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है उनमें एक रांची जबकि दूसरा बोकारो का रहने वाला था।

रिपोर्ट के मुताबिक गत 24 घंटों में कुल 22,041 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 233 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 93, पूर्वी सिंहभूम के 28, रामगढ़ के 27 और धनबाद के 13 मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे