लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 233 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,15,080 हुई

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:30 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 जून केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 233 नए मामले आए, जिससे क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,15,080 हो गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 7,349 नमूनों की जांच के बाद नए मामलों की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 186 पुडुचेरी क्षेत्र से सामने आए हैं, उसके बाद कराईकल में 30, माहे में 13 और यनम में चार मामले आए।

कुमार ने बताया कि दो पुरूष एवं एक महिला समेत तीन और मरीजों ने वायरस के संक्रमण से दम तोड़ दिया, जिससे इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,726 हो गई। सभी पुडुचेरी क्षेत्र के निवासी थे।

सोमवार को सुबह 10 बजे तक, पिछले 24 घंटे के दौरान 428 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे ठीक होने वालों की संख्या 1,09,990 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत है जबकि मृत्यु और ठीक होने की दर क्रमश: 1.50 प्रतिशत और 95.58 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अब तक 12,34,603 नमूनों की जांच की गई है जिसमें 10,61,029 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 36,866 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,771 कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। राज्य में एक मार्च के बाद से 45 साल से अधिक उम्र के अन्य रोगों से ग्रस्त लोग या वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में अब तक कुल 2,99,184 लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं