लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 233 नए मामले आए, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:16 IST

Open in App

ईटानगर, 11 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 233 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 50,605 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 2,535 उपचाराधीन रोगी हैं और 47,821 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 73 नए मामले आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरी में 29, पापुमपारे में 24, चांगलांग में 23 और अपर सुबनसिरी में 11 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि ठीक होने की दर 94.50 प्रतिशत है और संक्रमण दर 4.77 प्रतिशत है। अब तक कुल 9,86,281 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है जिसमें मंगलवार को 4,882 नमूनों की जांच भी शामिल है।

इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 8,91,090 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे