लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 233 नए मामले आए, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:57 IST

Open in App

ईटानगर, 11 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 233 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 50,605 हो गई है। वहीं, संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 248 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 2,535 उपचाराधीन रोगी हैं और 47,821 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 73 नए मामले आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरी में 29, पापुमपारे में 24, चांगलांग में 23 और अपर सुबनसिरी में 11 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि ठीक होने की दर 94.50 प्रतिशत है और संक्रमण दर 4.77 प्रतिशत है। अब तक कुल 9,86,281 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है जिसमें मंगलवार को 4,882 नमूनों की जांच भी शामिल है।

इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 8,91,090 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो