लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नए मामले, छह मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2020 20:21 IST

Open in App

रांची, चार दिसंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 977 हो गयी है।

वहीं, संक्रमण के 233 नये मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब बढ़कर 109771 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, झारखंड के 109771 संक्रमितों में से 106868 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा, 1926 अन्य मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 977 अन्य की मौत हो चुकी है।

राज्य में सामने आए मौत के नए मामलों में तीन लोग राजधानी रांची के थे जबकि एक-एक मरीज की हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो में मौत हो गई।

राज्य में शुक्रवार को कुल 27608 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 233 संक्रमित पाये गये। इनमें रांची में 85, धनबाद में 28 और पूर्वी सिंहभूम में 22 संक्रमण के मामले शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे