हरियाणा में कोविड-19 के 2,322 नए मामले, 98 मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:23 IST2021-05-27T22:23:54+5:302021-05-27T22:23:54+5:30

हरियाणा में कोविड-19 के 2,322 नए मामले, 98 मरीजों की मौत
चंडीगढ़, 27 मई हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,322 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,50,062 हो गई। वहीं संक्रमण से 98 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,939 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार हिसार में कोविड-19 से 12 लोगों की मौत हुई, वहीं जींद में 11, सिरसा में आठ, करनाल, पंचकूला और भिवानी में सात-सात मरीजों की मौत हो गई।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में 28,189 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक 7,13,934 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 95.18 फीसदी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।