लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में पाकिस्तान ने 2 हजार बार से अधिक सीजफयर किया उल्लंघन, सेना ने भी 150 आतंकी मार गिराए!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 11, 2019 22:02 IST

10 अक्टूबर 2019 तक पाकिस्तान की ओर से भारत में 2317 करीब उल्लंघन किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। खबर के अनुसार अक्टूबर महीने के बात करें तो अब तक सेना ने 150 आतंकी मार गिराए हैं।

खबर के अनुसार 10 अक्टूबर 2019 तक पाकिस्तान की ओर से भारत में 2317 करीब उल्लंघन किया जा चुका है। लेकिन सेना के द्वारा अलग अलग अभियानों में एलओसी और भीतरी इलाकों में 147 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है।

इतना ही नहीं एक और आंकड़ा इस मामले में पेश किया गया है। इन आंकड़ो में बताया गया है कि 2018 में 1628 बार सीजफायर उल्लंघन किया गया था। इसमें करीब 254 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है। शुक्रवार सुबर भी जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले के नौशेका के एलओसी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

सेना की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नियंत्रण रेखा के समीप शिवरों से आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुस सकते हैं। 200 से 300 आतंकी पाकिस्तान के सहयोग से जम्मू कश्मीर को अंदर सक्रिय है। 

सेना की ओर से कहा है

कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हथियारों की कमी का सामना कर रहे हैं और इसी कारण वे विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और पुलिस थानों से हथियार छीनने या लूटपाट करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस वक्त घबराहट की स्थिति में है और वह हथियार भेजने के लिये अलग-अलग पैंतरे आजमा रहा है। भद्रवाह में मीडियाकर्मियों से बातचीत में सिंह ने घाटी में अफगान आतंकवादियों के घुसपैठ की खबर को खारिज किया। सेना कमांडर ने कहा कि आतंकवादी हथियारों की कमी का सामना कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं