गोवा में कोविड-19 के 231 नये मामले, छह मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:39 IST2021-07-01T20:39:48+5:302021-07-01T20:39:48+5:30

गोवा में कोविड-19 के 231 नये मामले, छह मरीजों की मौत
पणजी, एक जुलाई गोवा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 231 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,920 हो गयी, जबकि छह और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 3,060 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गोवा में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 221 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,61,582 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,278 रह गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘ राज्य में अब तक कुल 9,26,632 नमूनों की कोविड-19 जांच हुई है, जिसमें से 4,372 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।