लाइव न्यूज़ :

नागपुर सरकारी चिकित्सकीय कॉलेज के 230 रेजिडेंट चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर गए

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:19 IST

Open in App

नागपुर, एक जून महाराष्ट्र के नागपुर में एक सरकारी चिकित्सकीय कॉलेज के कुल 230 रेजिडेंट चिकित्सक कोविड-19 मामलों में कमी आने के मद्देनजर उन्हें वैश्विक महामारी संबंधी ड्यूटी से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले गए।

इन चिकित्सकों की मांग है कि उन्हें कोविड-19 संबंधी ड्यूटी से मुक्त किया जाए, ताकि वे स्नातकोत्तर की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

इस प्रदर्शन के कारण इंदिरा गांधी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीजीएमसीएच) में आपातकालीन और आईसीयू सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।

आईजीजीएमसीएच में महाराष्ट्र एसोसिएशन फॉर रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के अध्यक्ष डॉ़ रजत अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 230 रेजिडेंड चिकित्सिकों ने अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है, क्योंकि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘आईजीजीएमसीएच के रेजिडेंट चिकित्सक पिछले 15 महीनों से कोविड-19 के दौरान मरीजों का इलाज करने के लिए नि:स्वार्थ काम कर रहे हैं।’’

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि नागपुर में महामारी संबंधी हालात काबू में है, ऐसे में रेजिडेंट चिकित्सकों को स्नातोकत्तर की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो