लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में 230 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: May 7, 2021 12:59 IST

Open in App

नोएडा, सात मई गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस आयुक्तालय से संबद्ध 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से सात मई के बीच संक्रमित हुए हैं जिनमें अधिकारी से लेकर आरक्षी तक शामिल हैं। वहीं एक उपनिरीक्षक एवं आरक्षी की संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन मीनाक्षी कात्यायन ने शुक्रवार को बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 230 पुलिसकर्मी 16 मार्च से अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 48 ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों में कई थानाध्यक्ष, निरीक्षक, उप- निरीक्षक, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तथा अधिकारी और उनके परिजन शामिल हैं।

मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए कुछ पुलिसकर्मियों को पृथकवास में भेजा गया है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित सभी पुलिसकर्मियों की स्थिति ठीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू