लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 230 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात जनवरी ओडिशा में कोविड-19 के 230 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद बृहस्पतिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,151 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,888 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 30 जिलों में से 23 में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कोविड-19 के 134 मामले विभिन्न पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं, जबकि 96 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि कोविड-19 से खुर्दा जिले में एक मरीज की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस खतरनाक वायरस से 1,888 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमित 53 लोगों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई। राज्य में 2,202 लोगों का उपचार चल रहा है और 3,27,008 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ओडिशा सरकार ने करीब नौ महीने बाद राज्य में बार, बीयर पार्लर और क्लबों को कोविड-19 दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के साथ खोलने की मंजूरी दी गई है।

राज्य सरकार शराब दुकानों को खोलने और घर तक शराब पहुंचाने की व्यवस्था बहाल करने की अनुमति पहले ही दे चुकी है लेकिन तब उसने बार और क्लबों पर प्रतिबंध बरकरार रखा था।

आबकारी विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक निरुद्ध क्षेत्रों के बाहर रेस्त्रां/होटल/बीयर पार्लर/क्लब में शराब सेवन की मंजूरी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया