लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस के 230 नए मामले, कुल मामले 1,08,388 पर पहुंचे

By भाषा | Updated: November 27, 2020 09:22 IST

Open in App

रांची, 27 नवंबर झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 961 हो गयी है। जबकि संक्रमण के 230 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,08,388 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के 1,08,388 संक्रमितों में से अब तक 1,05,258 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2,169 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में कुल 17,598 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 230 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 64, धनबाद में 25, पूर्वी सिंहभूम में 32 और बोकारो में 20 संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल