झारखंड में 230 नए मामले, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:07 IST2020-11-27T17:07:54+5:302020-11-27T17:07:54+5:30

230 new cases in Jharkhand, three dead | झारखंड में 230 नए मामले, तीन लोगों की मौत

झारखंड में 230 नए मामले, तीन लोगों की मौत

रांची, 27 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 961 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 230 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,08,388 हो गयी है।

राज्य में अभी तक संक्रमित हुए 1,08,388 लोगों में से 1,05,258 इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में कुल 18,192 नमूनों की जांच की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 230 new cases in Jharkhand, three dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे