मुंबई में कोविड-19 के 230 मामले आए, पांच और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 22:23 IST2021-08-10T22:23:55+5:302021-08-10T22:23:55+5:30

230 cases of Kovid-19 came in Mumbai, five more people died | मुंबई में कोविड-19 के 230 मामले आए, पांच और लोगों की मौत

मुंबई में कोविड-19 के 230 मामले आए, पांच और लोगों की मौत

मुंबई, 10 अगस्त देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में मंगलवार को कोविड-19 के 230 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 403 मरीज ठीक हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नए मामलों के साथ, मुंबई में संक्रमितों की संख्या और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या क्रमशः 7,37,954 और 15,959 हो गई। अब ठीक होने वालों की संख्या 7,15,792 है।

मुंबई में पिछले 26 दिनों से हर दिन 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में मरीजों के ठीक होने की दर अब 97 फीसदी हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 230 cases of Kovid-19 came in Mumbai, five more people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे