लाइव न्यूज़ :

पंखा चोरी के 23 साल पुराने मामले में मुजरिम को कारावास, जुर्माना

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:59 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), तीन फरवरी जिला अदालत ने एक दुकान से दो पंखे चुराने के 23 साल पुराने मामले में अधेड़ व्यक्ति को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। मुजरिम पर 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) भूपेंद्र आर्य ने शंकर (55) को भारतीय दंड विधान की धारा 457 (रात में सेंध लगाकर किसी परिसर में घुसना) और 380 (चोरी) के तहत मंगलवार को दोषी करार दिया। अभियोजन पक्ष ने इस व्यक्ति पर जुर्म साबित करने के लिए अदालत के सामने पांच गवाह पेश किए थे।

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) संजीव पाण्डेय ने बताया कि शहर के सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में 23 मार्च 1998 को देर रात एक चौकीदार की मुस्तैदी के कारण शंकर एक दुकान से दो पंखे चुराते रंगे हाथ पकड़ा गया था।

उन्होंने कहा, "इस व्यक्ति के कब्जे से बरामद चोरी के दो पंखों की कुल कीमत वर्ष 1998 में 500 रुपये के आस-पास रही होगी।"

पाण्डेय ने बताया कि जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद शंकर फरार हो गया था। इसलिए पंखा चोरी मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में लम्बा वक्त लग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू