लाइव न्यूज़ :

दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 23 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:12 IST

Open in App

सिलवासा, 30 अक्टूबर दादरा और नगर हवेली लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 23.44 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान अब तक काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा है। यह उपचुनाव मौजूदा सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मृत्यु के कारण कराना पड़ रहा है। वह 23 फरवरी को मुंबई के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे।

निर्वाचन आयोग (ईसी) के अधिकारियों ने कहा कि दादरा और नगर हवेली निर्वाचन क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद पहले चार घंटों में पूर्वाह्न 11 बजे तक 23.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 333 बूथों पर मतदान जारी है और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.58 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.36 लाख पुरुष मतदाता और 1.22 लाख महिला मतदाता हैं।

महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में शिवसेना और कांग्रेस घटक दल हैं, लेकिन वे दादरा और नगर हवेली में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

मतगणना दो नवंबर को होगी।

भाजपा के महेश गावित और कांग्रेस के महेश ढोडी के खिलाफ शिवसेना से देलकर की पत्नी कलाबेन देलकर चुनाव लड़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह