लाइव न्यूज़ :

हिंदू राव अस्पताल में कोविड-19 के 23 मरीज बिना सूचित किए चले गए : एनडीएमसी महापौर

By भाषा | Updated: May 8, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई कोविड-19 के कम से कम 23 मरीज अधिकारियों को सूचित किए बगैर 19 अप्रैल से छह मई के बीच उत्तर एमसीडी द्वारा संचालित बाड़ा हिंदूराव अस्पताल से चले गए।

एनडीएमसी महापौर जय प्रकाश ने शनिवार को बताया कि उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकाय का सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 250 बिस्तर आरक्षित हैं और दिल्ली सरकार की कोरोना ऐप के अनुसार कोई भी बिस्तर अभी खाली नहीं है।

प्रकाश ने कहा, ‘‘23 मरीज किसी को सूचित किए बगैर 19 अप्रैल से छह मई के बीच अस्पताल से चले गए। कुछ मरीज भर्ती होने पर बिना सूचना दिए ही चले जाते हैं क्योंकि उन्हें संभवत: कहीं ओर बेहतर सुविधाएं मिल जाती हैं। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी यह हो रहा है।’’

महापौर ने कहा कि उन्होंने ऐसे मरीजों के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?