लाइव न्यूज़ :

हिंदू राव अस्पतान से ‘लापता’ 23 मरीजों का पता चला

By भाषा | Updated: May 11, 2021 01:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल से कथित तौर पर लापता कोविड​​-19 के 23 रोगियों का पता चल गया है और वे अन्य चिकित्सकीय इकाइयों में या घर पर पृथकवास में मिले हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश के हवाले से बयान में कहा गया कि इन 23 रोगियों में से उन्नीस तब अस्पताल छोड़कर चले गए जब उन्हें आपातकालीन क्षेत्र से अस्पताल के अंदर वार्डों में स्थानांतरित किया जाना था।

उन्होंने कहा कि शेष चार रोगियों को वास्तव में उचित उपचार के बाद छुट्टी दी गई, लेकिन ‘‘कुछ त्रुटि के कारण उन्हें गलत तरीके से लापता बता दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि इन सभी 23 मरीजों का पता चल गया है। ये मरीज हिंदू राव अस्पताल (एचआरएच) से दिल्ली के किसी सरकारी अस्पताल या किसी केंद्रीय सरकारी अस्पताल या किसी निजी अस्पताल या घर पर पृथकवास में पाये गए।’’

जयप्रकाश ने शनिवार को कहा था कि कम से कम 23 कोविड​​-19 रोगी अस्पताल को बताए बिना 19 अप्रैल और छह मई के बीच अस्पताल से चले गये।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को इस घटना की जांच के आदेश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो