लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 23 अक्टूबरः रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास का निधन, एपल ने बाजार में पेश किया आईपॉड

By भाषा | Updated: October 23, 2019 07:18 IST

एपल ने 2001 में 23 अक्टूबर के दिन आईपॉड को बाजार में पेश किया। छोटे से आईपॉड ने हजारों गीतों को श्रोताओं की जेब में पहुंचाने का काम किया और अगले कुछ वर्ष तक यह दुनिया का सबसे सफल तथा क्रांतिकारी उत्पाद माना गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के अधिकारों को लेकर अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन शुरू हुआ।फुटबाल के जादूगर कहे जाने वाले पेले का जन्म।

वर्ष 1976 में स्टीव जॉब्स द्वारा स्थापित की गई एपल कंपनी को संचार क्रांति के अगुवा के तौर पर माना जाता है। कंप्यूटर, मोबाइल, आईपैड सहित ढेरों उत्पाद तैयार करने वाली एपल के उत्पाद गुणवत्ता में बाकी सबसे बेहतर माने जाते हैं।

एपल ने 2001 में 23 अक्टूबर के दिन आईपॉड को बाजार में पेश किया। छोटे से आईपॉड ने हजारों गीतों को श्रोताओं की जेब में पहुंचाने का काम किया और अगले कुछ वर्ष तक यह दुनिया का सबसे सफल तथा क्रांतिकारी उत्पाद माना गया।

देश दुनिया के इतिहास में 23 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

 1623 : रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास का निधन।

1764 : बक्सर की लड़ाई में मीर कासिम की हार।

1850 : महिलाओं के अधिकारों को लेकर अमेरिका में पहली बार राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन शुरू हुआ।

1940 : फुटबाल के जादूगर कहे जाने वाले पेले का जन्म। कहने को तो पेले का नाम दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम एडसन अरांतस डो नासिमेंतो है। ब्राजील का यह बेहतरीन खिलाड़ी अपने देश के लिए तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहा।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की रानी झांसी ब्रिगेड का गठन किया।

1947: गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1956 : बुडापेस्ट में व्यापक प्रदर्शन के साथ हंगरी की क्रांति का सूत्रपात। सोवियत शासन के खात्मे की मांग को लेकर हंगरी के लाखों लोग सड़कों पर उतर आए।

1956 : विश्व शांति के लिए परमाणु ऊर्जा का योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की स्थापना।

1983 : आत्मघाती हमलावरों ने बेरूत में अमेरिका और फ्रांस की सेना की बैरकों पर विस्फोट से भरा ट्रक चढ़ा दिया, जिससे अमेरिका के 241 और फ्रांस के 56 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।

1998 : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फलस्तीनी नेता यासर अराफात ने ‘‘धरा के लिए शांति’’ संधि पर हस्ताक्षर किए।

2001 : एपल ने आईपॉड को बाजार में पेश किया। नयी शताब्दी के शुरुआती वर्षों में इस उत्पाद ने संगीत के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया।

2002 : मास्को में चेचेन बागियों ने एक सांस्कृतिक केन्द्र पर हमला किया और थिएटर देखने आए तकरीबन 700 लोगों को बंधक बना लिया।

2004: जापान में भूकंप से 85 हजार लोग बेघर।

2011: तुर्की में भीषण भूकंप से 582 लोगों की मौत।

टॅग्स :हिस्ट्रीएप्पलअमेरिकास्टीव जॉब्सफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया