लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 23 नये मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:59 IST

Open in App

लेह, 18 नवंबर लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 23 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,252 हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 211 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 153 और करगिल के 58 मरीज शामिल हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों के अनुसार संक्रमण के सभी 23 नये मामले लेह में सामने आए।

अधिकारियों के मुताबिक इसी अवधि में लद्दाख में 14 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 20,835 हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 206 हो गयी है, जिनमें से 197 मरीज लेह में और नौ मरीज कारगिल में हैं।

लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान 635 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू