लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 23 नये मामले, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:37 IST

Open in App

लखनऊ, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 23 नये मामले सामने आये जबकि एक और व्यक्ति की इस वायरस के चलते मौत हो गयी।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में एक और कोविड-19 मरीज की मौत होने से अब तक 22,774 रोगियों की मौत हो गई और 23 नये मरीज मिलने से अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,08,793 हो गया है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में जौनपुर जिले में एक मरीज की मौत हो गयी जबकि , प्रयागराज से तीन, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बाराबंकी, कन्नौज और उन्नाव से दो-दो और लखनऊ, मैनपुरी, वाराणसी, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, सिद्धार्थनगर, भदोही, बस्ती और मिर्जापुर से एक-एक नये मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 43 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और अब तक 16,85,449 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बयान के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 2.15 लाख से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच की गई और अब तक 6.76 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

इस बीच एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार की ओर से नए निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके तहत सड़कों पर घूम रहे बेसहारा, भिखारियों आदि का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है। प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए समाज कल्याण विभाग को टीकाकरण केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों और गै-शिक्षण कर्मचारियों और स्कूल बसों में तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैध दस्तावेजों के साथ राज्य में रहने वाले विदेशियों का भी उनके पासपोर्ट के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?