लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मामले

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मामले सामने आये जबकि महामारी से मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली में अब तक अक्टूबर में संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई हैं। पिछले महीने, महामारी से पांच लोगों की मौत हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार नये मामलों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,39,218 हो गई है। इनमें से 14.13 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 25,089 है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अधिकारियों ने पिछले दिन 38,889 आरटी-पीसीआर जांच सहित 46,843 नमूनों की जांच की। दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 369 हैं, जिनमें से 102 मरीज घरों में पृथक-वास में हैं। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 102 है।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29, शनिवार को 30 और शुक्रवार को 39 मामले दर्ज किये गये थे।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक दिल्ली में टीके की 1.91 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। लगभग 66 लाख लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?