लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 23 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:47 IST

Open in App

भोपाल, 13 जुलाई मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले आने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,583 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,508 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से केवल नौ जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के नए मामले आए, जबकि बाकी 43 जिलों में एक भी मामला नहीं आया। उन्होंने कहा कि भोपाल में 11, इन्दौर में चार, सागर में दो और ग्वालियर, जबलपुर, निवाडी, राजगढ़, सीहोर एवं सिवनी में एक-एक नया मामला आया है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,91,583 संक्रमितों में से अब तक 7,80,796 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 279 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 38 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू