लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 23 नए मामले

By भाषा | Updated: August 13, 2021 23:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 अगस्त गुजरात में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमितों के कुल मामले 8,25,141 पर पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज 27 और मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8,14,885 हो गयी । विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, आज किसी भी संक्रमित ने संक्रमण के कारण दम नहीं तोड़ा है और मृतक संख्या 10,078 पर स्थिर है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 178 रह गई है जिनमें से सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

सरकार के मुताबिक, अबतक पात्र लोगों को कोरोना वायरस की 3.91 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं जिनमें से 5.97 लाख खुराक शुक्रवार को लगाई गई हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में बीते 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं आया है जबकि एक मरीज संक्रमण से उबरा है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 10,627 हैं जबकि चार लोगों की मौत हुई है। वहीं 10,619 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं तथा चार मरीजों का संक्रमण का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल