लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 23 नये मामले आये सामने

By भाषा | Updated: January 18, 2021 16:51 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 जनवरी पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नये मरीज सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 38,669 हो गयी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि 1584 नमूनों की जांच के बाद 23 नये मरीजों की पहचान की गयी।

उन्होंने बताया कि इस महामारी के एक मरीज की पिछली रात सरकारी सामान्य अस्पताल में मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या 643 हो गयी।

उनके अनुसार 23 में से 13 माहे के, सात पुडुचेरी और तीन नये मरीज कराईकल के हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 38,669 हो गयी है।

निदेशक के अनुसार सुबह दस बजे तक पिछले 24घंटे में 20 मरीज स्वस्थ हुए है।

कुमार के मुताबिक पिछली रात को जिस मरीज ने दम तोड़ दिया, उसे अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

इस केंद्रशासित प्रदेश में अबतक 5.37 लाख लोगों की कोविड-19 जांच हुईं जिनमें से 4.93 लाख में संक्रमण सामने नहीं आया। फिलहाल यहां मृत्यु दर 1.66 फीसद और स्वस्थ होने की दर 97.60 फीसद है।

इस बीच, मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव के लक्ष्मीनारायण को कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद सोमवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमार के अनुसार यहां एक सरकारी अस्तपाल में जांच के दौरान लक्ष्मीनारायण शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह