लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 23 और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:30 IST

Open in App

जयपुर, 29 दिसंबर राजस्थान में 23 और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं । वहीं राज्य में बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नए मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को राज्य में ओमीक्रोन के 23 नए मामले सामने आये हैं, इनमें से अजमेर के 10, जयपुर के नौ, अलवर एक, भीलवाड़ा के दो तथा जयपुर का एक व्यक्ति शामिल है ।

प्रवक्ता के अनुसार इन संक्रमित व्यक्तियों में से चार विदेश यात्रा से लौटे हैं, तीन व्यक्ति विदेशी यात्रियों के संपर्क में आने वाले हैं जबकि दो व्यक्ति दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटे हैं। इन सभी को ओमीक्रोन विशेष वार्ड में पृथक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक ओमीक्रोन के कुल 69 मामले सामने आये हैं । उन्होंने बताया कि इनमें जयपुर के 39, सीकर के चार, अजमेर के 17, उदयपुर के चार, भीलवाड़ा के दो, अलवर का एक, जोधपुर का एक तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति शामिल है। ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए 46 में से 44 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार शाम तक के चौबीस घंटे के दौरान राज्य में 131 नए संक्रमित मिले हैं और इनमें सबसे अधिक 88 संक्रमित जयपुर में पाए गए हैं। राज्य में अब इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 537 लोग उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे