लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 23 और लोगों की मौत, संक्रमण के 551 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:59 IST

Open in App

पटना, 10 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 23 और लोगों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 9,452 हो गई।

राज्य में संक्रमण के 551 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,15,730 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 23 मरीजों की मौत होने के बाद प्रदेश में इस रोग के कारण मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,452 हो गई है। बिहार में बुधवार अपराह्न चार बजे से बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 551 नए मामले सामने आए हैं, उनमें ने पटना में सबसे अधिक 63 मामले सामने आए हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में 6,99,382 मरीज ठीक हुए हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे के भीतर 985 मरीज ठीक हुए। बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,06,483 नमूनों की जांच की गयी और प्रदेश में अब तक 3,09,83,011 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बिहार में वर्तमान में 6,895 मरीज उपचाराधीन हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की दर 97.72 प्रतिशत है। बिहार में बृहस्पतिवार को 1,28,512 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया और राज्य में अब तक 1,16,55,673 लोग टीका लगवा चुके हैं।

इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को पांच आरटीपीसीआर जांच वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पटना स्थित बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रांगण से इन आरटीपीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाते हुए पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ऐसी पांच वैन को हरी झंडी दिखा चुके हैं और अब कुल 10 आरटीपीसीआर जांच वैन द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कोरोना वायरस जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह