हरियाणा में ओमीक्रोन के 23 और मामले दर्ज किये गये

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:38 IST2021-12-30T21:38:19+5:302021-12-30T21:38:19+5:30

23 more Omicron cases registered in Haryana | हरियाणा में ओमीक्रोन के 23 और मामले दर्ज किये गये

हरियाणा में ओमीक्रोन के 23 और मामले दर्ज किये गये

चंडीगढ़, 30 दिसंबर हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 23 और मामले दर्ज किए, जो अब तक एक दिन में सामने आये सबसे अधिक मामले हैं। इस तरह राज्य में ऐसे मामलों की संख्या 37 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार इन 37 मरीजों में से 12 का इलाज चल रहा है जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है।

ओमीक्रोन मामलों में वृद्धि को देखते हुए, हरियाणा सरकार ने शनिवार से रात्रि कर्फ्यू और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके अनुसार टीकाकरण के लिए पात्र लेकिन पूरी तरह से टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों को एक जनवरी से शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और अनाज मंडियों, बाजारों सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

इस बीच राज्य में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को संक्रमण के 300 नये मामले सामने आये जिनमें से 180 मामले अकेले गुरुग्राम में दर्ज किये गये हैं। फरीदाबाद और पंचकूला में क्रमश: 44 और 20 नये मामले दर्ज किये गये।

राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 7,73,361 हो गई है जबकि मृतक संख्या 10,063 है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या तीन दिनों में लगभग दोगुनी हो गई है। सोमवार को यह संख्या 536 थीं जो बृहस्पतिवार को 1,047 हो गई।

इसके अनुसार राज्य में 7,62,228 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 98.56 प्रतिशत दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 23 more Omicron cases registered in Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे