शामली में झड़प में 23 व्यक्ति घायल, 15 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:29 IST2021-12-30T18:29:48+5:302021-12-30T18:29:48+5:30

23 injured, 15 arrested in clashes in Shamli | शामली में झड़प में 23 व्यक्ति घायल, 15 गिरफ्तार

शामली में झड़प में 23 व्यक्ति घायल, 15 गिरफ्तार

शामली (उत्तर प्रदेश), 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश के शामली के एक गांव में दो समूहों के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक महिला समेत 23 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी (एसएचओ) श्यामबीर सिंह ने बताया कि झिंझाना थाना क्षेत्र में ख्वाजपुरा के ग्राम प्रधान नासिर और उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी इरफान के बीच बुधवार को विवाद के बाद यह झड़प हुई थी।

एसएचओ ने बताया कि विवाद जल्द ही प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया जिसमें आग्नेयास्त्र, पत्थर, ईंट और लाठियों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि झिंझाना थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

महिला जोलो बेगम, नासिर, इरफान, हाशिम, हारून, असलम, शब्बीर, आबिद, कुर्बान, इसराइल, जाबिर और अन्य सहित 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि झड़प के बाद ख्वाजपुरा गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 23 injured, 15 arrested in clashes in Shamli

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे