लाइव न्यूज़ :

झारखंड के 23 बिजलीकर्मी महाराष्ट्र के रायगढ़ से मुक्त कराये गये

By भाषा | Updated: September 22, 2021 01:52 IST

Open in App

रांची, 21 सितंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ में निजी कंपनी में तीन माह से अधिक समय से फंसे 23 बिजलीकर्मियों को झारखंड सरकार की पहल पर मुक्त कराकर आज यहां वापस लाया गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि महाराष्ट्र की एक निजी कंपनी में बिजली का काम करनेवाले झारखंड के श्रमिकों को कम से कम तीन माह से पैसा नहीं दे रही थी।

राज्य सरकार के संज्ञान में यह घटना आने के बाद कंपनी पर दबाव डाल कर सभी श्रमिकों को मुक्त कराया गया। आज यहां वापस आये श्रमिकों ने घर वापसी में सरकार की पहल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम के 23 श्रमिक महाराष्ट्र के रायगढ़ से एसआरसी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से मंगलवार को चक्रधरपुर पहुंच गए। ये श्रमिक रायगढ़ जिला स्थित एल एंड टी (लार्सन एंड टुर्बाे) कोंकण रेलवे में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। कंपनी इन्हें पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दे रही थी।

ऐसे में मुश्किल से काम कर रहे मजदूरों ने वापस लौटने का फैसला किया। पर उनके पास ट्रेन का टिकट खरीदने के भी पैसे नहीं थे। इन श्रमिकों ने श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने एल एंड टी के मैनेजर से बात कर सभी श्रमिकों के लिये ट्रेन भाड़े के मद में 10 हजार रुपये की व्यवस्था करायी और उन्हें आज राज्य वापस लाया गया।

प्रवक्ता ने बतााय कि कंपनी ने बताया है कि जल्दी ही श्रमिकों के बकाया वेतन का भी भुगतान कर दिया जायेगा। सभी श्रमिक पश्चिमी सिंहभूम के सनकुचिया गांव के नीमडीह पंचायत के टोंटो प्रखंड के निवासी हैं। कुछ महीने पहले से ही ये रायगढ़ स्थित कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे थे। वहां श्रमिकों का तीन महीने से वेतन बकाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल