लाइव न्यूज़ :

भारत में ओमीक्रोन के 23 मामले: स्वास्थ्य अधिकारियों ने संसद की स्थायी समिति को किया सूचित

By भाषा | Updated: December 9, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को संसद की एक समिति को सूचित किया कि कोविड​​​​-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के 23 मामले हैं और अधिकारी स्थिति की करीबी निगरानी कर रहे हैं। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने समिति को बताया कि ओमीक्रोन के सबसे अधिक 10 मामले महाराष्ट्र में हैं, इसके बाद राजस्थान में नौ मामलें हैं। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर ओमीक्रोन स्वरूप के 2,303 मामले हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने ओमीक्रोन स्वरूप और कोविड-19 से संबंधित अन्य मुद्दों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर महानिदेशक और मंत्रालय के अन्य शीर्ष अधिकारी 'कोविड -19 के ओमीक्रोन स्वरूप से उत्पन्न चुनौतियों के' मुद्दे पर स्वास्थ्य पर संसद की स्थायी समिति को जानकारी दी, जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि कोविड​​​​-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक के सवाल पर, अधिकारियों ने कहा कि यदि आवश्यक हो, तो तीसरी खुराक ली जा सकती है, लेकिन दूसरी खुराक के नौ महीने बाद ही।

सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान, सदस्यों ने सुझाव दिया कि कोविड​​​​-19 से निपटना चोर-पुलिस के खेल की तरह है और अधिकारियों को ‘‘वायरस से आगे रहना चाहिए।’’

सूत्रों के अनुसार, अपनी प्रस्तुति के दौरान अधिकारियों ने टीके की प्रभावशीलता की आवश्यकता को रेखांकित किया जो विभिन्न स्वरूपों के खिलाफ प्रभावी है।

सूत्रों के अनुसार, 100 से अधिक देश ऐसे हैं जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किए गए टीका प्रमाणपत्र स्वीकार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग