लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 23 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: August 1, 2021 21:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक अगस्त गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस के 23 नए मरीज मिले हैं। यह लगातार पांचवां दिन है जब कोविड-19 के 30 से कम नए मामले आए हैं। इसके बाद कुल मामले 8,24,900 पर पहुंच गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि दिन में किसी भी संक्रमित के दम नहीं तोड़ने से मृतक संख्या 10,076 पर स्थिर है। राज्य में 19 जुलाई से संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 8,14,570 पहुंच गई है। दिन में 21 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

अधिकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में आठ मामले आए हैं जिसके बाद वडोदरा में छह मरीज मिले हैं। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 254 है और पांच मरीजों की हालत नाजुक है।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में रविवार को 3,73,452 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है। राज्य में अबतक टीके की 3,36,37,830 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली, दमन और दीव में कोई नया मामला नहीं आया है तथा संक्रमितों की संख्या 10,622 पर स्थिर है। केंद्र शासित प्रदेश में पांच और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 10,594 पहुंच गई है। प्रदेश में 24 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल