लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन उन्मादियों की भीड़ ने ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को जलाया था जिंदा, जानिए 22 जनवरी का इतिहास क्यों है खास?

By भाषा | Updated: January 22, 2019 11:32 IST

मनोहरपुर गांव में एक भीड़ ने स्टेंस और उनके दो बेटों को उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। स्टेंस वहां करीब 30 वर्ष से कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनपर उस इलाके में धर्मांतरण कराने का आरोप भी लगा था।

Open in App

साल के पहले महीने का 22वां दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 22 जनवरी 1999 को उड़ीसा के क्योंझर में उत्पाती भीड़ ने ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को ज़िंदा जला दिया था। इस घटना की धमक पूरी दुनिया में सुनाई दी। 

मनोहरपुर गांव में एक भीड़ ने स्टेंस और उनके दो बेटों को उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर जला डाला। स्टेंस वहां करीब 30 वर्ष से कुष्ठ रोगियों के लिए काम कर रहे थे लेकिन उनपर उस इलाके में धर्मांतरण कराने का आरोप भी लगा था।

22 जनवरी के इतिहास में दर्ज देश दुनिया की कुछ और महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1666 : दुनिया को ताज महल के रूप में मोहब्बत का अजीम तोहफा देने वाले मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन।

1901 : महारानी विक्टोरिया का निधन। क्वीन विक्टोरिया ने

1837 में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी के रूप में सिंहासन संभाला और अपनी मृत्यु तक इस पर आरूढ़ रहीं।

1973 : नाइजीरिया में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 200 लोगों की मौत।

1973 : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्यता दे दी। इसे अपराध की श्रेणी से निकालते हुए अदालत ने इसे महिला की निजता का संवैधानिक अधिकार बताया। 

1980: सोवियत संघ ने सरकार-विरोधी परमाणु वैज्ञानिक आन्द्रेई सखारोव को नज़रबंद किया। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सखारोव ने एक अमरीकी टेलिविज़न चैनल को दिए साक्षात्कार में अफ़गानिस्तान से सोवियत सेनाएं वापस बुलाने की मांग की थी।

1996 : केलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से तकरीबन 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।

1999: ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके दो बेटों को उन्मादियों की भीड़ ने जिंदा जलाकर मार डाला।

2001 : पाकिस्तान ने देश में तालिबान के सभी कार्यालयों को बंद किया और आतंक सरगना ओसामा बिन लादेन की संपतियों पर रोक लगा दी।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं