लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2294 नये मामले सामने आये, 28 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 22:02 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 2,294 नये मामले सामने आए और संक्रमण से 28 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1,823 मरीज ठीक हुए। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,294 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,77,872 हो गई जबकि मृतक संख्या 1,39,542 और अभी तक ठीक होने वालों की संख्या 64,01,287 हो गई। रविवार तक की स्थिति के अनुसार महाराष्ट्र में अब 33,449 उपचाराधीन मामले हैं।

राज्य में 1,40,847 नयी जांच होने के साथ ही महाराष्ट्र में अब तक की गई जांच की संख्या 6,01,98,174 हो गई है।

विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में ठीक होने की दर 97.32 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

मुंबई शहर में कोविड-19 के 445 नये मामले सामने आये जबकि छह और मरीजों की मौत हो गई जिससे देश की वित्तीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,48,640 और मृतक संख्या बढ़कर 16,158 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह