लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,294 मामले आए सामने, उपचाराधीन मरीज 50,000 के नीचे

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:39 IST

Open in App

मुंबई, 19 जनवरी महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,294 नये मामले सामने से संक्रमितों की संख्या 19,94,977 हो गयी जबकि 4500 से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए। राज्य स्वास्थ विभाग ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि इस महामारी के 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,523 पर पहुंच गई है।

उसने बताया कि मंगलवार को 4,516 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अब तक 18,94,839 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

महाराष्ट्र में अभी 48,406 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुम्बई में 473, पुणे में 183 तथा नागपुर में 161 नये मरीज सामने आये।

मुम्बई में संक्रमितों की संख्या 3,03,625 हो गयी जबकि आठ और मरीजों की जान चले से यहां इस महामारी से अब तक 11,259 की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण से उबरने की दर 94.98 फीसद है जबकि मृत्युदर 2.53 फीसद है।

राज्य में नयी 49,380 कोविड-19 जांच होने के साथ ही अब तक 1,38,95,277 लोगों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा