लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की 200 सीटों पर 2,294 उम्मीदवार चुनावी समर में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 24, 2018 06:41 IST

राज्य में नामांकन पत्र भर चुके उम्मीदवारों के लिए नाम वापसी का गुरुवार अंतिम दिन था. निर्वाचन विभाग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 2294 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. इनमें 189 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.

Open in App

 

 राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों पर कुल 2,294 प्रत्याशी चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं. राज्य के 4.7 करोड़ से अधिक मतदाता सात दिसंबर को इनके राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे.

राज्य में नामांकन पत्र भर चुके उम्मीदवारों के लिए नाम वापसी का गुरुवार अंतिम दिन था. निर्वाचन विभाग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद 2294 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं. इनमें 189 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. नामांकन प्रक्रिया के दौरान 3293 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे. जांच प्रक्रिया के बाद 2873 प्रत्याशी मैदान में बचे. इनमें से 579 ने अपने नामांकन वापस ले लिए जिससे 2294 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं. 

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव

पार्टी    सीटेंभाजपा    200कांग्रेस    195 (5 सीटें गठबंधन को )बसपा    190आप    143रालोपा    58भारत वाहिनी    63माकपा    28भाकपा    16अभिनव रा.    61

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव (रनिंग में)

जहां तक राजनीतिक दलों का सवाल है तो सत्तारूढ़ भाजपा राज्य की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने 195 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं जबकि पांच सीटें उसने गठबंधन की सहयोगी दलों को दी हैं. बसपा भी लगभग 190 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो आम आदमी पार्टी (आप) ने 143 सीटों पर, हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 58 सीटों पर, घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी पार्टी ने 63 सीटों पर माकपा ने 28 और भाकपा ने 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. अभिनव राजस्थान पार्टी भी 61 सीटों पर लड़ रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं