लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना के 2,290 नए मामले सामने आए, 68 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:43 IST

Open in App

बेंगलुरू/हैदराबाद, नौ जुलाई कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,290 नए मामले सामने आए वहीं 68 मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28,67,158 हो गयी वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 35,731 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि इस दौरान 3,045 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में अब तक 27,93,498 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में अभी कुल 37,906 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत रही जबकि मृत्यु दर 2.96 प्रतिशत थी।

इस बीच हैदराबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलंगाना में कोरेाना वायरस से संक्रमण के 729 नए मामले सामने आए वहीं छह मरीजों की मौत हो गयी। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,30,514 हो गयी वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 3,720 हो गयी।

इस दौरान राज्य में 987 लोग बीमारी से ठीक हो गए और स्वस्थ्य हुए मरीजों की कुल संख्या 6,15,852 हो गयी। राज्य में अभी 10,942 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में कोविड​​-19 की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में फिर से 'बुखार सर्वेक्षण' कराने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर