लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 229 नए मामले, इनमें बंगाल से आए करीब 100 पुलिस कर्मी शामिल

By भाषा | Updated: April 28, 2021 10:58 IST

Open in App

आइजोल, 28 अप्रैल मिजोरम में बुधवार को कोविड-19 के 229 नए मामले आए जो राज्य में एक दिन में आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। नए संक्रमितों में 108 पुलिस कर्मी हैं जो हाल में पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी के बाद लौटे थे।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इसके साथ राज्य में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,742 हो गई है जबकि अबतक 13 लोगों की मौत इस महामारी में हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 986 है जबकि 4,743 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राज्य में गत 24 घंटे में 3,305 नमूनों की जांच की गई और उनमें संक्रमण दर छह प्रतिशत रही।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नए संक्रमितों में 108 पुलिस कर्मी हैं जो पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी कर राज्य लौटे थे। इनके अलावा असम राइफल्स और सेना के भी जवान संक्रमित हैं।

संक्रमितों में 23 बच्चे में भी शामिल हैं जिनमें से एक की उम्र मात्र एक महीने है।

इस बीच, राज्य में मंगलवार तक 14,101 स्वास्थ्य कर्मियों सहित 1,86,723 लोगों का टीकाकरण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान