लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 229 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:39 IST

Open in App

रायपुर, 13 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 229 नये मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,08,930 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या 3,771 पहुंच गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 229 नये मामले सामने आए। इनमें रायपुर जिले से 53, दुर्ग से 33, राजनांदगांव से चार, बालोद से आठ, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से दो, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 17 और गरियाबंद से एक मामला है।

वहीं, बिलासपुर से 23, रायगढ़ से 23, कोरबा से दो, जांजगीर चांपा से चार, सरगुजा से 11, कोरिया से दो, सूरजपुर से 10, जशपुर से छह, बस्तर से चार, कोंडागांव से एक, कांकेर से चार और बीजापुर से एक मामला है, जबकि अन्य राज्य से एक मरीज आया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,08,930 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,01,904 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गये हैं। राज्य में 3,255 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के कुल मामलों में रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,549 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और 793 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?