लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 2282 नए मामले, 65 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:08 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 जुलाई ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 2282 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 9,39,752 हो गयी जबकि 65 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 4,599 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खुर्दा जिले में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गयी। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं, पुरी, क्योंझर और बारगढ़ में छह-छह, अंगुल और मयूरभंज में पांच-पांच, नयागढ़ में चार और सुंदरगढ़, केंद्रपाड़ा और गंजाम में तीन-तीन लोगों की मौत हो गयी। बाकी मरीजों की मौत अन्य जिलों में हुई।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट कर बताया कि मौत के मामले एक दिन के नहीं हैं। ऑडिट प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व में हुई मौत के मामले जोड़े गए हैं।

नए मामलों में 1315 मामले पृथक-वास केंद्रों से आए जबकि मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाए जाने के दौरान 967 मामलों की पुष्टि हुई। ओडिशा में 25,461 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि शनिवार को 3120 लोगों के ठीक हो जाने से राज्य में अब तक 9,09,639 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में शनिवार को कोविड-19 के संबंध में 78,466 नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल मिलाकर 1.44 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग