लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 2,281 नए मामले, हरियाणा में 1,171 और संक्रमित

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो जून पंजाब में बुधवार को 2,281 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमण के कुल 5,71,970 मामले आ चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में कोविड-19 से 99 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही पंजाब में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14,748 हो गई है।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चिकित्सा बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में राज्य में 78 लोगों की जान संक्रमण से गई है। हरियाणा में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 8,461 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 1,171 नए मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 7,59,039 हो गई है।

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में सबसे अधिक नौ लोगों की मौत फजलिका जिले में हुई। इसके अलावा पटियाला-मोहाली में आठ-आठ और अमृतसर-फिरोजपुर-संगरुर-मोगा में सात-सात लोगों की जान संक्रमण की वजह से गई।

पंजाब में बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31,133 थी जो मंगलवार के 33,444 मरीजों से कम है।

लुधियाना में संक्रमण के सबसे अधिक 285 मामले आए। इसके अलावा जालंधर, बठिंडा और मोहाली में क्रमश: 224,180 और 153 नए मामले आए।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य का संक्रमण दर एक दिन पहले 3.69 से गिरकर 3.33 प्रतिशत रह गई है।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 4426 मरीज स्वस्थ्य हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 5,26,089 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को सिरसा में नौ, गुरुग्राम-हिसार में आठ-आठ और भिवानी-फतेहाबाद में सात-सात लोगों की मौत कोविड-19 से दर्ज की गई।

विभाग के मुताबिक फरीदाबाद-सिरसा में 127-127 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 102 नए मामले हिसार में आए।

हरियाणा में इस समय 14,668 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 7,35,910 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में मरीजों के ठीक होने की दर 96.95 प्रतिशत है जबकि संक्रमण दर 8.34 प्रतिशत है।

इस बीच, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में बुधवार को कोविड-19 के 134 नए मामले आए। इसके साथ ही यहां अबतक संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 60,288 हो गई है।

चंडीगढ़ में गत 24 घंटे के दौरान तीन और संक्रमितों की मौत होने से यहां महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 761 हो गई है।

केंद्रशासित प्रदेश में इस समय 1,251 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि गत 24 घंटे में 361 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल