लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविउ-19 के 228 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 31, 2021 13:30 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 31 दिसंबर ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 228 नए मामले सामने आए जो पिछले तीन सप्ताह में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक हैं। नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,54,834 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

राज्य में 10 दिसंबर को 286 मामले आए थे। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से खुर्दा जिले में दो और लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,460 हो गई है। खुर्दा में सबसे अधिक 105 नए मामले आए हैं और इनमें 32 बच्चे हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को 225 नए मामले आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, ओडिशा में वर्तमान में 1,727 उपचाराधीन रोगी हैं और पिछले 24 घंटे में 151 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से संक्रमण से ठीक होने वलों की संख्या बढ़कर 10,44,594 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 61,277 नमूनों की जांच हुई और दैनिक संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत है। करीब 2.92 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है और 2.06 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos